Aadhaar Card Download, Update & Correction Online
Aadhaar Card भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर - सरकारी विभागों में किया जाता है। इस पेज पर आधार कार्ड Download , आधार Update , आधार कार्ड Status जाँच तथा अन्य महत्वपूर्ण आधार सेवाओं से संबंधित जानकारी और उपयोगी links उपलब्ध कराए गए हैं। उपयोगकर्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित सेवा का चयन कर सकते हैं।
(1) आधार कार्ड Download कैसे करें
आधार कार्ड Download करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें :
- सबसे पहले नीचे दिए गए Download Aadhaar लिंक पर Click करें।
- Aadhaar Number (आधार संख्या), Enrolment ID Number (EID) या Virtual ID Number (VID) में से कोई एक को Select करें।
- चयन किए गए विकल्प के अनुसार विवरण भरें और screen पर जो captcha दिया हुआ है उसे दर्ज करें ।
- Send OTP पर click करें।
- Aadhaar से जुड़े Mobile Number पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- यहां आपको Masked Aadhaar का option देखने को मिलेगा यदि आप इस पर tick करते हैं तो आपका जो आधार Download होगा उसमें आपके आधार नंबर के केवल Last Four Digits ही Visible होंगे। यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो इसे tick न करें।
- OTP डालने के बाद Verify & Download पर Click करें।
- आपका (e - aadhaar) PDF प्रारूप में Download हो जाएगा।
- Download की गई आधार PDF खोलने के लिए Password दर्ज करना होगा
- Password: अपने नाम की First Four letter (Capital में) और अपने Birth Year (जन्म वर्ष) बिना space दिए type करें। जैसे: यदि आपका नाम : ANISH है और आपका D.O.B.: 01/01/2001 है तो आपका Password : ANIS2001 होगा।
(2) Aadhaar Bank Linking status कैसे चेक करें
यदि आप यह जानना चाहते है कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं , तो आप Aadhaar Bank Linking Status निम्नलिखित तरीका से ऑनलाइन जाँच सकते हैं :
- सबसे पहले नीचे दिए गए Check Aadhaar Bank Linking पर Click करें।
- नीचे की ओर Scroll करते हुए Bank Seeding Status पर Click करें।
- अपने Aadhaar Number डालें और Captcha भरकर Login With OTP पर Click करें।
- Aadhaar से लिंक mobile Number पर प्राप्त OTP दर्ज करें और Login या Verify बटन पर click करें
- अब Screen पर Aadhaar से जुड़ी बैंक खाते की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
(3) Aadhaar Update Status या New Aadhaar Status कैसे चेक करें
यदि आपने हाल ही में अपने आधार Update या कुछ सुधार करवाया है या नए आधार कार्ड बनवाया है तो आप उसकी वर्तमान स्थिति निम्न तरीका से ऑनलाइन जाँच कर सकते हैं। status जांचने के लिए Enrolment ID Number (EID) या Update Request Number (URN) या SRN या SID Number की आवश्यकता होगी।
- status जाँच करने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए Check Aadhaar Status पर Click करें और अपना EID , URN , SRN , SID (इनमें से कोई एक) डालकर Date & Time Select करें और Captcha भर कर Submit पर Cilck करें।
- अब आपके Screen पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Status) Show हो जाएगी।
(4) Aadhaar Update या Correction कैसे करें
यदि आप अपने आधार में Correction (सुधार) करना चाहते है तो आप निम्न तरीकों से अपने आधार में सुधार कर सकते हैं:
UIDAI ने कुछ जानकारी को Self - Service (खुद से ऑनलाइन) अपडेट करने की सुविधा दी है, जबकि कुछ सुधार के लिए Aadhaar Seva केंद्र जाना जरूरी होता है।
यदि आप अपने Address में सुधार करना चाहते है तो इसे खुद से ऑनलाइन करके सुधार किया जा सकता है इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सुधार कर सकते है और यदि आप D.O.B , Biometric Data आदि सुधरवाना चाहते हैं तो आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
- Address में सुधार करने के लिए सबसे पहले आप नीचे दिए गए Update Aadhaar लिंक पर Click करें इसके बाद अपने मोबाइल OTP के साथ Login करें ।
- Login करने के बाद Address Update पर Click करके आप अपना Address सुधार कर सकते हैं इसके लिए आपके पास एक Valid Address Proof भी होना चाहिए , आवेदन करते समय Address Proof Upload करना होगा।
- आवेदन Submit करने पर आपको एक URN / SRN Number मिलेगा जिससे आप अपनी आवेदन की स्थिति (status) चेक कर सकते है।
(5) नज़दीकी Aadhaar Seva Kendra कैसे खोजें
नज़दीकी Aadhaar Seva Kendra का पता लगाने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Click करने के बाद जो पेज Open होगा उसमें आप अपने State, District, Area का नाम Select करके या Pin Code डालकर अपने आस - पास के सभी Aadhaar Enrolment Center के list और Address देख सकेंगे।
(6) Aadhaar Lock या Unlock कैसे करें
Aadhaar Lock या Unlock करने की सुविधा UIDAI द्वारा दी गई एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सेवा है, जिससे आप अपने आधार को गलत उपयोग होने से सुरक्षित रख सकते हैं। Aadhaar Lock करने पर कोई भी व्यक्ति (स्वयं आप भी) आपके Aadhaar का उपयोग किसी भी प्रकार के authentication (OTP, Biometric आदि) के लिए नहीं कर सकता है। जरूरत पड़ने पर आप अपनी Aadhaar को Unlock करके इसे फिर से सामान्य उपयोग के लिए Active कर सकते हैं। आधार Lock या Unlock करने के प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- Aadhaar Lock या Unlock करने के लिए नीचे दिए गए Link पर click करें और आधार पोर्टल पर Mobile OTP के साथ login करें।
- Login करने के बाद Aadhaar Lock या Unlock select करके आप अपना आधार Lock या Unlock कर सकते हैं।
Aadhaar से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण Link (लिंक)
| Download Aadhaar Card | click here |
| Check Aadhaar PVC Card Order Status | click here |
| Download Aadhaar Update Form | English Hindi |
| Verify An Aadhaar | click here |
| Verify Mobile/Email | click here |
| Check Aadhaar Update Status | click here |
| Generate Virtual Id (VID) | click here |
| Check Aadhaar Bank Seeding Status | click here |
| Aadhaar Lock / Unlock | click here |
| Locate Aadhaar Center | Click here |
| Official Website | Click here |